रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में गत दो दिनों हुई बर्फबारी के बाद रविवार सुबह साफ धूप खिली धूप वहीं दोपहर बारह बजे बाद धाम में मौसम ने करवट लेते ही बारिश ओर हल्की बर्फबारी होने लगी।
दरअसल, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने में अब 17 दिनों का समय शेष है, वहीं केदारनाथ धाम सहित केदारघाटी में लगातार मौसम में हो रहे बदलाव से केदारनाथ यात्रा तैयारियों के लिए चुनौतियां बन रही हैं। इन दिनों गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा तैयारियां जोरों पर है। जनपद के सभी विभाग युद्ध स्तर पर यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मौसम में एकाएक बदलाव का असर इन यात्रा तैयारियों में बाधा बन रहा है। गत, शुक्रवार से जहां मालवाहक घोड़े केदारनाथ धाम पहुंचे थे, वहीं शनिवार प्रातः हुई बर्फबारी ने परेशानियां खड़ी कर दी हैं।
डीडीएमए द्वारा वर्तमान में 60 से अधिक मजदूर बर्फ हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं। मजदूरों द्वारा पुनः बर्फ साफ करने का कार्य शुरू कर दिया गया। शनिवार को मौसम पूरे दिन करवट लेता रहा। जिस से कार्य करने में दिक्कतें पैदा हुई। रविवार को प्रातः मौसम साफ रहा, वहीं दोपहर बारह बजे बाद आसमान में बादल छाने लगे। डीडीएमए अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव से तैयारियां बाधित हो रही है। अभी मालवाहक घोड़े खच्चर धाम जा रहे हैं। मौसम अनुकूल रहने तथा मार्ग आवागमन के लिए सुरक्षित होने पर ही स्थानीय लोगों की आवाजाही शुरू होगी।