Feb 03, 2026

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविरों में ग्रामीणों की शिकायतो का हुआ समाधान जखोली तहसील व चंद्रापूरी शिविरों का आयोजन’

post-img

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जखोली तहसील तथा विकासखंड ऊखीमठ के राइंका चंद्रापूरी में शिविरों का आयोजन किया गया।

जखोली तहसील भवन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया द्वारा की गई। शिविर में कुल 83 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित30 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

वहीं ऊखीमठ विकासखंड के राइंका चंद्रापूरी में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत ने की। शिविर के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, दोनों शिविरों में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागीय स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से शिविर में पहुंचे लोगों को राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।