Feb 03, 2026

15 बोतल अवैध शराब के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जा

post-img

रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। थाना गुप्तकाशी पुलिस ने एक नेपाली मूल के अभियुक्त को बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

सोमवार को उप-निरीक्षक दिनेश सती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्तकाशी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हुए एक व्यक्ति को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान युवराज सिंह पुत्र रण बहादुर सिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम महावे, जिला कालीकोट के रूप में हुई। वर्तमान में अभियुक्त गौरीकुण्ड, लाल बाजार, एनएम कंपनी के पास टिनसेड में रहता है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी में संख्या 04/2026 दर्ज कर धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया।