यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर जहां लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे, वहीं नसीहत भी दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई, जिसे देख लोग कहने लगे कि ये शादी हो रही या मजाक। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि मंडप में बैठे पंडित जी शादी की रस्मों का मंत्र पढ़ रहे हैं। वहीं, दूल्हे राजा का पूरा ध्यान लूडो खेलने में लगा हुआ है। तस्वीर देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह खेल शादी के मंडप में खेला जा रहा है। एक तरफ जहां शादी के रस्मों को निभाया जा रहा, वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा लूडो खेलने में मस्त है। उसका पूरा ध्यान अपनी पीली गोटी पर है। जिसके साथ वह अपनी चाल चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे राजा की तस्वीर किसी व्यक्ति ने खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर को देख इंटरनेट की जनता भड़क गई और कमेंट कर दूल्हे और उसके परिजनों को खरी-खोटी सुनाने लगी। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - क्या मजाक चल रहा है। शादी हो रही या फिर लूडो खेला जा रहा। कुछ लोगों ने तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा - शादी तो होती रहेगी लेकिन लूडो बहुत जरूरी है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद इसे अब तक 462.2k व्यूज और 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Trending
कमलेश उनियाल के नेतृत्व में चिरबटिया-मयाली-गुप्तकाशी मार्ग को चार धाम सर्किट से जोड़ने की मांग को मिल गई।
केदारघाटी में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, मौसम की लगातार बदलती स्थिति के चलते तापमान में भारी गिरावट,
15 बोतल अवैध शराब के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जा
ट्रेनिंग पोर्टल से स्किल डेवलपमेंट और उद्योग की जरूरतों के बीच बनेगा बेहतर तालमेल
उत्तराखंड में बादाम और अखरोट को मिलेगा प्रोत्साहन, किसानों की बढ़ेगी आय
भविष्य की विकास प्राथमिकताएं तय करेंगे जिला स्तरीय विजन डॉक्यूमेंट
बरेली में सनसनीः पत्नी बनी कातिल
ऑनलाइन श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल से उत्तराखंड में स्थानीय रोजगार को मिलेगी बढ़त
हद है! इधर चल रही थी ‘सात फेरों’ की तैयारी! उधर ‘लूड़ो’ खेलने में मस्त था ‘दूल्हा’, जानें सोशल मीडिया पर तस्वीर देख क्यों भड़के लोग?
- by Admin
- Nov 30, 2024