govt-ads

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

Blog
 Image

गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर, निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश,

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ धाम में संचालित सभी पुनर्निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कार्यों की नियमित निगरानी करने और प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को देखते हुए यहां संचालित विकास कार्यों में गुणवत्ता और सुव्यवस्थित निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने तथा निर्माण कार्यों के दौरान संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरे हो सकें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।